

दुनिया का सबसे महंगा जूता मूनस्टार है। यह प्योर गोल्ड से बना है। हील वाले इस जूते में 30 कैरेट के हीरे लगे हैं। यह साल 1567 के एक उल्कापिंड से बनाया गया है। इस जूते की कीमत 158 करोड़ रुपये है। इस जूते की कीमत में आप 1300 होंडा सिटी कारें खरीद सकते हैं।
Image Source : afpफोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा सबसे महंगा जूता पैशन डायमंड शूज है। इसकी कीमत 141 करोड़ रुपये है। जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स ने मिलकर इसे बनाया था। इसमें दो 15 कैरेट डी-ग्रेड डायमंड हैं।
Image Source : afpडेबी विंघम हाई हील्स तीसरा सबसे महंगा शूज है। इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये है। इसकी हाई हील में दुनिया के कुछ सबसे महंगे रत्न जड़े हुए हैं।
Image Source : forbsअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर फेंके गए जूते दुनिया के चौथे सबसे महंगे जूते हैं। इनकी कीमत 83.41 करोड़ रुपये है।
Image Source : forbsपांचवां सबसे महंगा जूता हैरी विंस्टन रूबी स्लीपर्स है। इसे 4,600 माणिकों के इस्तेमाल से बड़ी मेहनत से बनाया गया था। इनकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।
Image Source : forbsNext : SBI से 5 साल के लिए लें 15 लाख का पर्सनल लोन तो कितने की बनेगी EMI, कितना चुकाएंगे ब्याज