

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली रेकरिंग डिपोजिट स्कीम में कस्टमर को जमा पैसों के बदले लोन लेने की सुविधा मिलती है।
Image Source : FILEस्कीम में 12 किस्तें जमा करने और अकाउंट को 1 साल तक जारी रखने के बाद बंद नहीं किया जाता है तो जमाकर्ता अकाउंट में बैलेंस राशि के 50% तक लोन सुविधा का लाभ उठा सकता है।
Image Source : FILE5 साल वाली रेकरिंग डिपोजिट पर लिए लोन पर ब्याज दर 2% + आरडी खाते पर लागू आरडी ब्याज दर के रूप में लागू होता है। लोन को एकमुश्त या मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है।
Image Source : FILEपोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली रेकरिंग डिपोजिट स्कीम में कम से कम 100 रुपये मंथली और 10 के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं।
Image Source : FILEइस सेविंग स्कीम पर फिलहाल 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। अगर मेच्योरिटी तक लिए लोन का भुगतान नहीं किया जाता है तो आरडी अकाउंट में से लोन और ब्याज की रकम काटी जाती है।
Image Source : FILENext : SBI में 400 दिनों की FD में 2,00,000 रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?