

अगर आप महाकुंभ जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ 59 रुपये खर्च कर इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं।
Image Source : Fileफोनपे (PhonePe) ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (ICICI के साथ मिलकर एक खास इंश्योरेंस कवर लॉन्च किया है।
Image Source : Fileयह इंश्योरेंस कवर दो प्रीमियम पर उपलब्ध है। ट्रेन या बस से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंश्योरेंस का प्रीमियम 59 रुपये होगा।
Image Source : Fileवहीं, हवाई जहाज से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस इंश्योरेंस का प्रीमियम 99 रुपये होगा।
Image Source : Fileइस इंश्योरेंस प्लान का बीमा कवरेज 1 लाख रुपये का होगा। आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या-क्या लाभ मिलेगा।
Image Source : Fileअगर बीमा धारक बीमारी या चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे 50,000 रुपये तक का कवर मिलेगा।
Image Source : Fileबीमारी और चोट लगने पर डॉक्टर से कंसल्टेशन के लिए 1,500 रुपये तक का कवर दिया जाएगा।
Image Source : Fileएक्सीडेंट की वजह से मृत्यु या स्थायी विकलांगता के लिए 1,00,000 रुपये तक का कवर दिया जाएगा।
Image Source : Fileकिसी मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा आदि जैसी वजहों से ट्रिप कैंसिल करने पर 5,000 रुपये तक का रिम्बर्समेंट मिलेगा।
Image Source : Fileफ्लाइट में चेक-इन किए गए सामान के खो जाने पर 5,000 रुपये तक का कवरेज मिलेगा।
Image Source : Fileअगर पहली फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा डिले होने की वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट मिस कर देते हैं तो 5,000 रुपये तक का रिम्बर्समेंट मिलेगा।
Image Source : FileNext : Bank of Baroda में 211 दिनों की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे