

गर्मियों का सीजन आते ही सभी का आइसक्रीम खाने का मन करता है। कुछ फेमस आइसक्रीम ब्रैंड्स के अलावा आइसक्रीम पार्लर्स में आपको लजीज आइसक्रीम खाने को मिल जाएंगी।
Image Source : pixabayदुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम Strawberries Arnaud की कीमत 9.5 मिलियन डॉलर यानी 79,15,67,636 रुपये है। आप इसे अमेरिका के लुइसियाना में Arnaud’s Restaurant पर ट्राय कर सकते हैं। इसके साथ आपको 10.6 कैरेट की रॉयल ब्लू डायमंड इंगेजमेंट रिंग भी मिलती है।
Image Source : Arnaud’s Restaurantदूसरी सबसे महंगी आइसक्रीम The Frrozen Haute Chocolate है। इसकी कीमत 25,000 डॉलर यानी 20,83,106 रुपये है। यह आपको न्यूयॉर्क के Serendipity 3 रेस्टोरेंट में मिल जाएगी।
Image Source : Serendipity 3तीसरी सबसे महंगी आइसक्रीम Byakuya की कीमत 5.2 लाख रुपये है। यह आइसक्रीम जापानी कंपनी Cellato ने बनाई थी। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इस आइसक्रीम में कई महंगे और दुर्लभ इंग्रीडिएंट्स का यूज हुआ था।
Image Source : Guinness World Recordsदुनिया की चौथी सबसे महंगी आइसक्रीम Bear Extraordinaire है। यह आपको मैनहट्टनम के Baccarat Hotel में मिल जाएगी। इसकी कीमत 1,24,953 रुपये है।
Image Source : Baccarat Hotelदुनिया की पांचवीं सबसे महंगी आइसक्रीम न्यूयॉर्क के Serendipity 3 रेस्टोरेंट की Golden Opulence Sundae है। इसकी कीमत 83,299 रुपये है।
Image Source : Serendipity 3Next : 10 लाख रुपये है वार्षिक सैलरी, जानिए नई टैक्स रिजीम में कितना देना होगा टैक्स?