

आज हम आपको जिस मल्टीबैगर स्टॉक के बता रहे हैं, उसने पिछले 5 साल में करीब 650% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का नाम Rathi Steel And Power है।
Image Source : Fileकंपनी के शेयर में आज 6.17% की तेजी रही। स्टॉक उछलकर 29.75 रुपये पर बंद हुआ।
Image Source : Fileदरअसल, एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी कि उसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
Image Source : FileBIS ने राठी स्टील को Fe 500 ग्रेड के TMT बार्स पर BIS स्टैंडर्ड मार्क लगाने की अनुमति दे दी है। इस मान्यता से कंपनी की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Image Source : Fileआपको बता दें कि यह स्टॉक जुलाई 2024 में दर्ज किए गए अपने 52-सप्ताह हाई लेवल ₹97.81 से 69 प्रतिशत नीचे है। मार्च 2025 में इसने ₹24.50 के 52-सप्ताह के निचले स्तर छुआ था।
Image Source : Fileराठी स्टील एंड पावर लिमिटेड, जिसकी स्थापना 1971 में हुई थी और जिसका मुख्यालय गाजियाबाद में है। कंपनी देश भर में स्टील और स्टील से संबंधित उत्पादों के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।
Image Source : Fileडिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
Image Source : FileNext : 50 लाख रुपये के Home Loan पर 10 से 15 लाख की करें बचत, जानें कैसे?