

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं। कलानिधि मारन सन नेटवर्क के मालिक हैं।
Image Source : Instagram/Kavya Maran FCकाव्या का जन्म अगस्त 1992 में हुआ था। चेन्नई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। बाद में वे एमबीए करने लंदन चली गईं।
Image Source : Instagram/Kavya Maran FCकव्या मारन दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग (SA20) में खेलने वाली क्रिकेट फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स ईस्टर्न केप' की मालकिन भी हैं। ईस्टर्न केप ने 2022 में SA20 के उद्घाटन के बाद से दो बार खिताब जीत लिया है।
Image Source : Instagram/Kavya Maran FCकाव्या के पिता कलानिधि मारन की नेटवर्थ करीब 19,000 करोड़ रुपये है। वे 2019 की TN IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप पर थे। इकलौती बेटी होने के कारण पापा की सारी दौलत एक तरह से काव्या की ही होने वाली है।
Image Source : Instagram/Kavya Maran FCरिपोर्ट्स के अनुसार इस समय काव्या मारन की कुल नेटवर्थ करीब 409 करोड़ रुपये बतायी जाती है।
Image Source : Instagram/Kavya Maran FCNext : इन 5 बिजनेस टाइकून के करोड़ों की गिफ्ट ने बटोरी सुर्खियां