

नोएडा में कई रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पिछले 10 से 15 सालों से रुके हुए हैं। फंड की कमी के चलते कंस्ट्रक्शन रुका हुआ है।
Image Source : Fileइसके चलते हजारों होम बायर्स को पैसा देने के बावजूद घर की चाबी नहीं मिल रही है। अब नोएडा अथॉरिटी को-डेवलपर पॉलिसी लेकर आई है।
Image Source : Fileइस पॉलिसी के तहत अटके प्रोजेक्ट्स का काम पूरा कर होम बायर्स को उनके घर की चाबी सौंपी जाएगी।
Image Source : Fileको-डेवलपर पॉलिसी उन प्रोजेक्ट के लिए संजीवनी है जो फंड की कमी और बाजार में डेवलपर की विश्वसनीयता के कारण अधूरी रह गई थी।
Image Source : Fileको-डेवलपर पॉलिसी के तहत नए डेवलपर अथॉरिटी का बकाया भुगतान के साथ प्रोजेक्ट का बचा काम पूरा करेंगे।
Image Source : Fileइससे पुराने होम बायर्स को घर मिल पाएगा। वहीं उस प्रोजेक्ट में बचे यूनिट्स को सेल कर को-डेवलपर मुनाफा कमाएंगे।
Image Source : Fileको-डेवलपर पॉलिसी के तहत नोएडा में कई अटके प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो गया है। कई प्रोजेक्ट में होम बायर्स को घर मिलने भी शुरू हो गए हैं।
Image Source : FileNext : SBI होम लोन: ₹1 करोड़ पर 25 साल की किस्त और कुल ब्याज का पूरा हिसाब