

10 साल पुराने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं।
Image Source : FileUIDAI ने डेमोग्राफिक इन्फॉर्मेशन को सही रखने के लिए आधार कार्ड धारकों से आधार डीटेल अपडेट करने अवसर दिया है।
Image Source : FileUIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपनी आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।
Image Source : Fileऐसे करें अपने आधार को अपडेट: सबसे पहले यूआईडीएआई के सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाएं।
Image Source : Fileउसके बाद सबसे ऊपर लॉगिन का टैब दिखेगा। ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और अपना विशिष्ट 12 अंकों का आधार नंबर और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
Image Source : Fileफिर ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें और अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।
Image Source : Fileअब सर्विसेज टैब पर ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ को क्लिक करें। अब ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें और उन डिटेल्स को चुनें जिन्हें आप बदलना चाहते हैं।
Image Source : Fileआधार कार्ड में आपका मौजूदा नाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके जो चेंज करना चाहते हैं कर सकते हैं।
Image Source : Fileकिए गए चेंज को सेव करें। इसके बाद आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।
Image Source : FileNext : ITR रिफंड अभी तक नहीं मिला, ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार