

दुनिया की दिग्गज इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म गोल्डमैन सैश ने साल 2075 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का अनुमान लगाया है। उसने एक लिस्ट जारी की है।
Image Source : reutersगोल्डमैन सैश के अनुसार, साल 2075 में पाकिस्तान की इकोनॉमी जापान, जर्मनी, यूके और रूस को भी पीछे छोड़ देगी। यह 12.3 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी।
Image Source : reutersगोल्डमैन के अनुसार, जर्मनी 8.1 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 9वें स्थान पर होगा। वहीं, यूके 7.6 ट्रिलियन डॉलर के साथ 11वें स्थान पर होगा।
Image Source : pixabay2075 में जापान 7.5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 12वें स्थान पर होगा। वहीं, रूस 6.9 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 13वें स्थान पर होगा।
Image Source : fileफ्रांस साल 2075 में 6.5 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ दुनिया में 15वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा। वहीं, कनाडा 5.2 ट्रिलियन डॉलर के साथ 19वें स्थान पर होगा।
Image Source : freepikइस समय दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका साल 2075 में 51.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर होगा। चौथे स्थान पर इंडोनेशिया (13.7 ट्रिलियन डॉलर) और पांचवें स्थान पर नाइजीरिया (13.1 ट्रिलियन डॉलर) होगा।
Image Source : fileसाल 2075 में भारत 52.5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। वहीं, 57 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन टॉप पर होगा।
Image Source : freepikNext : HDFC Bank-Canara Bank में 6 साल के लिए ₹6,00,000 की FD कराएंगे तो मेच्योरिटी पर कुल कितना मिलेगा?