

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत सरकार की लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। पोस्ट ऑफिस में आप पीपीएफ अकाउंट ओपन करा सकते हैं।
Image Source : FILEपीपीएफ में 15 साल तक का लॉक इन पीरियड होता है। याद रहे, आप एक से ज्यादा पीपीएफ अकाउंट नहीं खोल सकते, चाहे आप पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं या बैंक में।
Image Source : FILEपीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि योजना में फिलहाल 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज दर तय है। ब्याज दर में समय-समय पर सरकार संशोधन करती है।
Image Source : FILEइस हिसाब से 7.1 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर हर महीने ₹7500 निवेश करने पर एक्सिस बैंक पीपीएफ कैलकुलेशन के मुताबिक, मेच्योरिटी पर 23,66,757 रुपये मिलेंगे।
Image Source : FILEइस तरह मेच्योरिटी अमाउंट में कुल निवेश राशि 13,50,000 रुपये और 10,16,758 रुपये ब्याज की राशि शामिल है।
Image Source : FILEपीपीएफ अकाउंट में आप साल में कम से कम 500 रुपये और मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक डिपोजिट कर सकते हैं।
Image Source : FILENext : इन 5 लार्ज और मिड कैप फंड ने निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न