

पोस्ट ऑफिस में एक खास सेविंग स्कीम है-नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपोजिट अकाउंट। यानी पोस्ट ऑफिस की आरडी (रेकरिंग डिपोजिट) स्कीम। इसमें आप चाहें तो पत्नी के नाम अकाउंट ओपन करा हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं।
Image Source : PTIनेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपोजिट अकाउंट भारत सरकार द्वारा संचालित एक बचत योजना है, जो पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंकों द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य उन व्यक्तियों को एक नियमित बचत योजना प्रदान करना है, जो एक निर्धारित राशि को हर महीने बचत करना चाहते हैं।
Image Source : INDIA TVपोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में मौजूदा समय में 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की मेच्योरिटी 5 साल पर होती है। यानी इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है।
Image Source : FREEPIKएंजेल वन की पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप 8000 रुपये मंथली इस स्कीम में जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, मेच्योरिटी पर यानी 5 साल बाद आपको ₹ 90,927 गारंटी़ रिटर्न के तौर पर मिलेंगे।
Image Source : FREEPIKयानी इन पांच साल में आपके द्वारा कुल ₹ 4,80,000 निवेश किया जाएगा जिस पर आपको 6.7 प्रतिशत ब्याज के आधार पर ₹90,927 रुपये का रिटर्न मिलता है। यह दोनों मिलकर ₹5,70,927 होता है।
Image Source : PEXELSNext : Bank of Baroda में 24 महीने की FD में ₹1,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे