

इस समय पोस्ट ऑफिस की 5 साल की RD में 6.7% सालाना रिटर्न मिल रहा है। यहां तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है।
Image Source : fileइस स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये महीने से निवेश कर सकते हैं। कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। इस स्कीम में आप कितने भी खाते खुलवा सकते हैं।
Image Source : fileयह स्कीम खाता खुलने के 5 साल साल बाद मैच्योर हो जाती है। आप अपने पोस्ट ऑफिस में आवेदन दे कर इसे 5 साल और आगे बढ़ा सकते हैं।
Image Source : fileपोस्ट ऑफिस की 5 साल की आरडी में आप 10 हजार रुपये महीने निवेश करते हैं, तो 5 साल में 6.7% ब्याज दर के हिसाब से आपका कुल ब्याज 1, 13,659 रुपये होगा।
Image Source : fileइस दौरान आप ईएमआई के रूप में कुल 6,00,000 रुपये दे चुके होंगे।
Image Source : fileइस तरह आपको मैच्योरिटी के समय कुल 7,13,659 रुपये मिलेंगे।
Image Source : fileआप इस निवेश को 5 साल और आगे बढ़ाते हैं, तो कुल निवेश रकम 12 लाख रुपये होगी। इस पर 5,08,546 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह 10 साल में आपको मैच्योरिटी पर 17,08,546 रुपये मिलेंगे।
Image Source : fileNext : HDFC Bank दे रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन, ₹5 लाख के कर्ज पर जानिए EMI