

फिक्स्ड डिपोजिट की तरह ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट स्कीम मौजूद हैं, जिसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है।
Image Source : FILEपोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट स्कीम में चाहें जितनी मर्जी हो, उतने अकाउंट खोल सकते हैं।
Image Source : FILEपोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट स्कीम 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
Image Source : FILE1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि वाली टाइम डिपोजिट के लिए ब्याज दर क्रमश: 6.90%, 7.00%, 7.10% और 7.5% है।
Image Source : FILEअगर आप 2 साल वाली टाइम डिपोजिट स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मेच्योरिटी पर कैलकुलेशन के मुताबिक, आपको कुल ₹2,28,000 मिलेंगे।
Image Source : FILEयानी कैलकुलेशन के मुताबिक, Post Office में 2 साल की टाइम डिपोजिट स्कीम में ₹2,00,000 डालने पर ब्याज के तौर पर आपको 28,000 रुपये मिलेंगे।
Image Source : FILEपोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट स्कीम में निवेश पर तय समय पर निवेश की गई राशि के मुताबिक रिटर्न मिलता है।
Image Source : FILE5 साल की टाइम डिपोजिट स्कीम के तहत अगर आप निवेश करते हैं तो आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी का भी बेनिफिट ले सकते हैं।
Image Source : FILEपोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट अकाउंट न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के मल्टीपल में खोला जा सकता है। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
Image Source : FILEब्याज वार्षिक रूप से देय होगा, उस ब्याज राशि पर कोई अतिरिक्त ब्याज देय नहीं होगा जो भुगतान के लिए देय हो गई है लेकिन खाताधारक द्वारा निकाली नहीं गई है।
Image Source : FILENext : ₹60,00,000 होम लोन 20 साल के लिए HDFC Bank से पाने के लिए कितनी न्यूनतम मंथली सैलरी है जरूरी?