PPF में ₹1.20 लाख सालाना करेंगे जमा तो मेच्योरिटी पर कितना फंड हो जाएगा तैयार?

PPF में ₹1.20 लाख सालाना करेंगे जमा तो मेच्योरिटी पर कितना फंड हो जाएगा तैयार?

Image Source : FILE

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत सरकार की एक लंबी अवधि की जमा स्कीम है। पीपीएफ अकाउंट कहीं एक जगह ही ओपन करा सकते हैं।

Image Source : FILE

पीपीएफ की अवधि 15 साल है, यानी इतने समय की लॉक इन है। यानी आप इतने साल से पहले पूरी रकम नहीं निकाल सकते। बाद में आप 5-5 साल के लिए अकाउंट एक्सटेंड करा सकते हैं।

Image Source : FILE

पीपीएफ में मौजूदा समय में 7.10 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस आधार पर पीपीएफ से रिटर्न का एक आकलन किया जा सकता है।

Image Source : FILE

अगर आप आज से PPF में ₹1.20 लाख सालाना जमा करेंगे तो 7.10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से मेच्योरिटी पर आपके पास कुल ₹32,54,567 का फंड तैयार हो जाएगा।

Image Source : FILE

पीपीएफ में ₹1.20 लाख सालाना के हिसाब से आपके द्वारा 15 साल में कुल ₹18,00,000 निवेश किया जाएगा।

Image Source : FILE

कैलकुलेशन के हिसाब से आपको 15 साल में रिटर्न के तौर पर ₹14,54,567 रुपये मिलेंगे।

Image Source : FILE

Next : दुनिया में सबसे धनवान देश कौन है? प्रति व्यक्ति आय जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान