FY2023-24 में 57,200 रेल पैसेंजर्स को मिला इस स्कीम का फायदा, संसद में सरकार ने जानें और क्या बताया

FY2023-24 में 57,200 रेल पैसेंजर्स को मिला इस स्कीम का फायदा, संसद में सरकार ने जानें और क्या बताया

Image Source : FILE

वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट प्रदान करने और उपलब्ध सीटों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक ट्रेन में सीट उपलब्ध कराने के लिए 'विकल्प' योजना साल 2016 में शुरू की गई थी।

Image Source : FILE

विकल्प योजना के तहत वैकल्पिक ट्रेन में उन पात्र यात्रियों को कन्फर्म सीट प्रदान की जाती है, जिन्होंने इसका विकल्प चुना है। यह योजना अखिल भारतीय आधार पर भारतीय रेलवे में पहले से ही उपलब्ध है।

Image Source : FILE

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 'विकल्प' योजना के तहत 57,200 से ज्यादा पैसेंजर्स के लिए दूसरी ट्रेन में वैकल्पिक सीट की व्यवस्था की गई।

Image Source : FILE

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन सेवाओं के संचालन के लिए मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जा रहे कुल डिब्बों में से दो-तिहाई नॉन-एसी और एक-तिहाई एसी हैं।

Image Source : FILE

रेल मंत्री ने कहा कि रिजर्व कैटेगरी में वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी किए जाते हैं ताकि कन्फर्म सीट कैंसिल करने के एवज में खाली होने वाली सीट का इस्तेमाल किया जा सके और रेलवे को मांग पैटर्न का आकलन करने में मदद मिल सके।

Image Source : FILE

Next : Post Office की RD स्कीम में ₹4050 मंथली जमा करेंगे तो 60 महीने बाद कितना फंड हो जाएगा तैयार