

तत्काल बुकिंग की अनुमति फर्स्ट क्लास एसी और एग्जिक्यूटिव क्लास में तत्काल रिजर्वेशन की अनुमति नहीं है। यानी इसमें आप तत्काल रिजर्वेशन नहीं करा सकते। इसके अलावा, बाकी सभी क्लास में इसकी अनुमति है।
Image Source : FILEध्यान रहे, तत्काल टिकट बुकिंग में कोटे के साथ महिला और सामान्य कोटा नहीं चुना जा सकता।
Image Source : FILEआपको तत्काल टिकट बुक करने के लिए दूसरे डिटेल्स के साथ 'Plan my travel' पेज में तत्काल चेक बॉक्स का चयन करना होता है। कुछ ट्रेनों/श्रेणी/स्थानों के लिए तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं हो सकता है। कृपया आगे बढ़ने से पहले उपलब्धता की जांच करें।
Image Source : FILEतत्काल शुल्क को किराए के प्रतिशत के रूप में तय किया गया है, जो कि सेकेंड क्लास के लिए मूल किराए का 10% और दूसरे सभी कैटेगरी के लिए मूल किराए का 30% है, जो न्यूनतम और अधिकतम के अधीन है।
Image Source : FILEआईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, न्यूनतम तत्काल चार्ज 10 रुपये है और मैक्सिमम तत्काल चार्ज 500 रुपये है।
Image Source : FILEकन्फर्म किए गए तत्काल टिकटों को कैंसिल करने पर कोई धन वापसी (रिफंड) नहीं दी जाती है। अचानक कैंसिल करने और वेटिंग लिस्ट वाले तत्काल टिकट कैंसिल करने के लिए, मौजूदा रेलवे नियमों के अनुसार शुल्क काटा जाता है।
Image Source : FILEतत्काल ई-टिकट को ट्रेन के आरंभिक स्टेशन से यात्रा की तिथि को छोड़कर, चयनित ट्रेनों के लिए एक दिन पहले बुक किया जा सकता है।
Image Source : FILEतत्काल टिकट एसी क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) के लिए पहले दिन सुबह 10:00 बजे से और नॉन-एसी क्लास (SL/FC/2S) के लिए सुबह 11:00 बजे से बुक किया जा सकता है।
Image Source : FILEउदाहरण के लिए, अगर ट्रेन 2 फरवरी को आरंभिक स्टेशन से रवाना होनी है, तो तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और नॉन एसी क्लास के लिए 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।
Image Source : FILEआप आईआरसीटीसी से care@irctc.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। यहां 24X7 घंटे संपर्क कर सकते हैं। ग्राहक सहायता नंबर 0755-3934141, 0755-6610661 की मदद ले सकते हैं।
Image Source : FILENext : Canara Bank में 444 दिन की FD में ₹400000 डालेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा? जानें