जनरल टिकट यात्रियों को रेलवे देगा बड़ी राहत! सुरक्षित यात्रा, सुगम सफर के लिए करेगा ये बदलाव

जनरल टिकट यात्रियों को रेलवे देगा बड़ी राहत! सुरक्षित यात्रा, सुगम सफर के लिए करेगा ये बदलाव

Image Source : fILE

महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और भगदड़ से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे जनरल टिकट यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

Image Source : File

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों पर जनरल टिकटों पर ट्रेनों के नाम और नंबर दर्ज होंगे। तैयारी चल रही है।

Image Source : File

इस बदलाव से जनरल टिकट यात्रियों को अपने ट्रेन के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। उन्हें परेशान नहीं होना होगा।

Image Source : File

वहीं, यात्री तय समय से पहले प्लेटफॉर्म पर नहीं जा पाएंगे। साथ ही अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने की समस्या भी खत्म होगी।

Image Source : File

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे मंत्रालय जनरल टिकटों की बुकिंग प्रणाली में भी बदलाव पर विचार करने जा रहा है।

Image Source : File

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में भीड़ प्रबंधन मैनुअल लागू करने की योजना के तहत जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर अंकित किया जाएगा।

Image Source : File

अभी जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम नंबर न होने से यह छूट है कि यात्री किसी भी ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर कर सकते हैं।

Image Source : File

Next : ये 5 बैंक दे रहे सबसे सस्ता Car Loan, 5 लाख के लोन पर इतनी बनेगी EMI