

देशभर में प्रभु राम को लेकर भक्तिमय माहौल है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी रामलला की मूर्ति मंदिर में विराजमान की जाएगी।
Image Source : Fileमर्यादा पुरुषोत्तम राम देश के करोड़ों लोगों आदर्श हैं। ऐसे में आप भी राम के जीवन को फॉलो कर अपने जिंदगी को खुशमय और सफल बना सकते हैं।
Image Source : Fileहम आपको प्रभु श्रीराम के जीवन से मैनेजमेंट के वो 5 गुण बता रहे हैं, जिसको अपनाकर आप नई शिखर पर पहुंच सकते हैं। असफलता आपके पास भी नहीं आएगी।
Image Source : File1. हमेशा टीम वर्क में भरोसा रखेंः प्रभु राम से टीम वर्क का महत्व और टीम पर भरोसा करना आप सीख सकते हैं। उन्होंने रावण को टीम वर्क से कम संसाधन रहते हुए हराया था।
Image Source : File2. लीडर की तरह आगे बढ़ेः प्रभु श्रीराम से आप लीडर शिप क्वालिटी सीख सकते हैं। उन्होंने मुश्किल से मुश्किल हालात में लीडर की तरह आगे बढ़ा और सभी संकटों पर विजय प्राप्त किया।
Image Source : File3. समस्याओं का समाधान ढूंढेः प्रभु श्रीराम से आप समस्याओं से डरना नहीं बल्कि समाधान ढूंढने का स्किल सीख सकते हैं। उन्होंने धैर्य के साथ सभी समस्याओं का समाधान ढ़ूंढ़ा और कभी भी विचलित नहीं हुए।
Image Source : File4. सही प्लानिंगः प्रभु राम से आप सही प्लानिंग कैसे की जाती है, यह सीख सकते हैं। उन्होंने वनवास से लेकर रावण को हराने में प्लानिंग के महत्व को समझाया है।
Image Source : File5. दृढ़ता और धैर्य सफलता की कुंजीः प्रभु राम ने बताया कि दृढ़ता और धैर्य ही सफलता की कुंजी है। उनके जीवन में कई बार विकट परिस्थिति आई लेकिन उसे उन्होंने अपने दृढ़ता और धैर्य से आसानी से पार किया।
Image Source : FileNext : डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स में क्या अंतर है? यहां जानें पते की बात