

SBI ने अपने निवेशकों के लिए 'हर घर लखपति' स्कीम लॉन्च किया है। आखिर इस स्कीम में क्या है खास? आइए जानते हैं।
Image Source : Fileआपको बता दें कि 'हर घर लखपति RD योजना' एक प्री-कैलकुलेट रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम है।
Image Source : Fileइस स्कीम में ग्राहकों के लिए 1,00,000 रुपये और इसके मल्टीपल में सेविंग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Image Source : Fileइस रिकरिंग डिपॉजिट की न्यूनतम अवधि 3 वर्ष और अधिकतम 120 महीने (10 वर्ष) है। किश्त का आंशिक भुगतान संभव है।
Image Source : Fileअगर भुगतान राशि 5 लाख रुपये (मूलधन) तक है, तो समय से पहले निकासी के लिए जुर्माना 0.50% होगा।
Image Source : Fileअगर भुगतान राशि 5 लाख से अधिक है, तो लागू जुर्माना 1% (सभी अवधि) होगा।
Image Source : Fileकिस्त देरी से देने पर: 5 वर्ष या उससे कम अवधि के आरडी के लिए प्रत्येक 100 रुपय/- प्रति माह के लिए ₹ 1.50। 5 वर्ष से अधिक अवधि के आरडी के लिए प्रत्येक ₹100/- प्रति माह के लिए ₹2 है।
Image Source : File6 किश्त लगातार जमा नहीं करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
Image Source : Fileबच्चों के लिए भी उपलब्ध: यह योजना नाबालिगों को भी ध्यान में रखती है ताकि उनमें बचपन से ही बचत की आदत विकसित हो।
Image Source : Fileयह सेविंग स्कीम वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान बनाती है, जिससे ग्राहक प्रभावी ढंग से निवेश की योजना बना कर बचत कर सकते हैं।
Image Source : FileNext : SIP Calculator : 2500 रुपये महीने की एसआईपी 20 साल तक करते रहें तो कितने पैसे इकट्ठा होंगे