

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई मौजूदा समय में होम लोन 8.50% की शुरुआती दर पर ऑफर कर रहा है।
Image Source : FILEशुरुआती ब्याज दर पर कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान बेहतरीन सिबिल स्कोर होने पर ही ऑफर करते हैं।
Image Source : FILEअगर आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है तो आपको शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन आसानी से मिल सकता है।
Image Source : FILEसिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच मापा जाता है। इससे आपकी क्रेडिड हिस्ट्री यानी भुगतान करने की आदतों का पता चलता है।
Image Source : FILEअब अगर आप एसबीआई से 8.50% ब्याज पर 45 लाख रुपये होम लोन 25 साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी ईएमआई ₹36,235 बनेगी।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, इस लोन के लिए आपको ब्याज के तौर पर कुल ₹6,370,566 चुकाने होंगे।
Image Source : FILEयानी कुल मिलाकर, 25 साल बाद आप एसबीआई को कुल ₹10,870,566 लौटाएंगे।
Image Source : FILEयहां एक बात यह भी समझ लें कि आप लोन के रीपेमेंट की अवधि जितनी कम रखेंगे, उस पर ब्याज उतना कम चुकाना होगा। हां, आपकी ईएमआई ज्यादा हो जाएगी।
Image Source : FILEअगर आप लोन के रीपेमेंट की अवधि जितनी ज्यादा रखेंगे, उस पर ब्याज उतना ज्यादा चुकाना होगा। हां, आपकी ईएमआई कम बनेगी।
Image Source : FILEएसबीआई के सभी होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (EBLR) से जुड़े हैं।
Image Source : FILENext : 2010 में बिटकॉइन की कीमत क्या थी, ₹1000 के निवेश से आज कितना पैसा बन जाता