

भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल 7.50 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। शुरुआती दर पर होम लोन शानदार सिबिल स्कोर वाले कस्टमर्स को ऑफर किये जाते हैं।
Image Source : SBIयहां यह भी समझ लें कि होम लोन पर आपकी उम्र, इनकम और सिबिल स्कोर के आधार पर ही किया जाता है। समझदारी यही है कि होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपना सिबिल स्कोर मजबूत बना लें।
Image Source : Freepikअगर आप एसबीआई से 7.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 55 लाख रुपये होम लोन लेते हैं तो एसबीआई होम लोन कैलकुलेटर के मुताबिक आपकी मंथली ईएमआई ₹44,308 बनेगी।
Image Source : INDIA TVकैलकुलेशन के मुताबिक, इस होम लोन के बदले ₹51,33,830 सिर्फ ब्याज के तौर पर एसबीआई को चुकाएंगे। यानी बैंक को आखिर में कुल ₹1,0,633,830 लौटाएंगे।
Image Source : Freepikहोम लोन में रीपेमेंट की अवधि जितनी कम रखेंगे, ब्याज उतना कम चुकाना होगा, हां आपकी ईएमआई थोड़ी अधिक बनेगी। इसके विपरीत लोन रीपेमेंट अवधि जितनी लंबी रखेंगे, ब्याज उतना ज्यादा चुकाना होगा। हां, आपको ईएमआई कम देनी होगी।
Image Source : PEXELSNext : Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹2400 जमा करें तो 60 महीने बाद कितना फंड होगा तैयार