

पर्सनल लोन जाहिर है इंसान तब लेता है जब उसे पैसों की तत्काल और ज्यादा जरूरत है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस लोन को आखिरी विकल्प के तौर पर चुनना चाहिए।
Image Source : FILEएसबीआई फिलहाल पर्सनल लोन 11.45% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है।
Image Source : FILEयहां पहले यह समझ लीजिए कि कोई भी लोन शुरुआती ब्याज दर पर आपको तभी मिलेगा जब आपका सिबिल स्कोर बेहतरीन होगा।
Image Source : FILEसिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच मापा जाता है। एक न्यूनतम बेहतर सिबिल स्कोर 750 और शानदार सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा को कहा जाता है।
Image Source : FILEअब अगर आप SBI से ₹15,00,000 पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेंगे तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹32,951 बनेगी।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, इस लोन के बदले आपको ब्याज के तौर पर ₹4,77,076 चुकाने होंगे।
Image Source : FILEइस प्रकार एसबीआई को इस लोन के बदले आखिर में कुल ₹19,77,076 लौटाने होंगे।
Image Source : FILEकिसी भी लोन की रीपेमेंट अवधि जितनी ज्यादा होती है, उसका प्रीमियम तो कम होता है लेकिन ब्याज ज्यादा चुकाना होता है।
Image Source : FILEपर्सनल लोन लेने के लिए आपको पहले अपने क्रेडिट स्कोर पर गौर करना चाहिए। कमजोर क्रेडिट स्कोर होने पर आपको महंगे दर पर पर्सनल लोन लेना पड़ सकता है।
Image Source : FILENext : PNB में 300 दिनों की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे