

पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है, इसलिए इसमें ब्याज दर काफी अधिक होती है। वहीं, गोल्ड लोन सिक्योर्ड होने के चलते यहां ब्याज दर कम होती है।
Image Source : fileगोल्ड लोन में ग्राहक को अपने पास रखी सोने की जूलरी गिरवी वस्तु के रूप में बैंक को देनी होती है। बैंक उस सोने को चेक करते हैं और उसकी बाजार कीमत पर कुछ हेयरकट काटकर बची रकम का लोन देते हैं।
Image Source : fileSBI न्यूनतम 20,000 रुपये और अधिकतम 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन देता है। SBI गोल्ड की बाजार कीमत की 65 से 75 फीसदी तक की रकम का लोन दे देता है।
Image Source : fileSBI गोल्ड लोन में प्रोसेसिंग फीस 3 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट पर 200+GST, 6 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट पर 300+GST, 12 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट पर लोन अमाउंट का 0.50% और ईएमआई बेस्ड गोल्ड लोन पर भी लोन अमाउंट का 0.50% है।
Image Source : fileEMI बेस्ड गोल्ड लोन में अधिकतम रिपेमेंट पीरियड 36 महीने है। इसके अलावा 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने के बुलेट रिपेमेंट ऑप्शंस मिलते हैं।
Image Source : fileईएमआई बेस्ड गोल्ड लोन पर ब्याज दर 9.90 फीसदी है। 12 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन पर ब्याज दर 9.15 फीसदी है। 3 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन पर ब्याज दर 8.75 फीसदी है। 6 मंथ्स बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन पर ब्याज दर 8.90 फीसदी है।
Image Source : fileNext : 4 साल बाद ₹15 लाख डाउनपेमेंट मनी घर खरीदने के लिए चाहिए! आज से करें ये काम सब हो जाएगा आसान