

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई टू व्हीलर लोन पर फिलहाल 13.00% से 14.50% ब्याज दर वसूल रहा है। हां अगर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए ले रहे हैं तो आधा प्रतिशत की छूट भी उपलब्ध है।
Image Source : FILEबैंकबाजार कैलकुलेटर के मुताबिक, एसबीआई से 1 लाख रुपये का टू व्हीलर लोन 13 प्रतिशत ब्याज पर 30 महीने के लिए लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई 3,922 रुपये बनती है।
Image Source : FILEइस तरह, कैलकुलेशन के मुताबिक, एक लाख रुपये के लोन पर 30 महीने में आप कुल 17,665 रुपये ब्याज के तौर पर बैंक को चुकाएंगे।
Image Source : FILEयानी एक लाख रुपये के लोन पर 30 महीने बाद आप बैंक को कुल 1,17,665 रुपये लौटाएंगे। यानी आप डाउनपेमेंट देने के बाद जो भी टू व्हीलर खरीदेंगे, उस पर आपको कीमत से 17,665 रुपये ज्यादा चुकाना होगा।
Image Source : FILEएसबीआई 50,000 रुपये से लेकर मैक्सिमम 3,00,000 रुपये का टू व्हीलर लोन ऑफर कर रहा है।
Image Source : FILENext : Post Office की 5 साल वाली RD में ₹7777 मंथली डिपोजिट करेंगे तो मेच्योरिटी पर रिटर्न कितना मिलेगा?