

स्टेट बैंक यानी एसबीआई मौजूदा समय में 10.30 प्रतिशत शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है।
Image Source : FILEएसबीआई से अगर आप 10.30% ब्याज दर पर 8 लाख रुपये पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹17,116 बनेगी।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, इस लोन पर आप ₹2,26,958 ब्याज चुकाएंगे और आखिर में बैंक को कुल ₹10,26,958 लौटाएंगे।
Image Source : FILEप्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक फिलहाल 10.90% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।
Image Source : FILEएचडीएफसी बैंक से अगर आप 10.90% ब्याज दर पर 8 लाख रुपये पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई, ₹17,354 बनेगी।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, इस पर्सनल लोन पर आप ₹2,41,244 सिर्फ ब्याज चुकाएंगे। यानी बैंक को आखिर में कुल ₹10,41,244 लौटाएंगे।
Image Source : FILEइसका मतलब साफ है कि एसबीआई का पर्सनल लोन ज्यादा सस्ता है। इस पर एचडीएफसी बैंक के मुकाबले कुल देनदारी भी कम होगी।
Image Source : FILENext : SIP में हर महीने डालें ₹9,999 तो 9 साल बाद कितने अमीर हो जाएंगे आप