

बीएसई सेंसेक्स 71,483.75 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 21,456.65 अंक पर शुक्रवार को बंद हुआ।
Image Source : Fileयह भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसके बाद बहुत सारे मार्केट एक्सपर्ट बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका जता रहे हैं।
Image Source : Fileमार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजार में मुनाफावसूली कभी भी शुरू हो सकती है। इससे बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है।
Image Source : Fileऐसे में अगर आप एसआईपी यानी सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो क्या करें? क्या अभी सिप रोक दें या चालू रखें?
Image Source : Fileम्यूचुअल फंड मैनेजर का कहना है कि मार्केट किसी भी हाई पर क्यों न पहुंच जाएं, सिप को नहीं रोकना चाहिए। सिप लंबे समय को लक्ष्य बनाकर निवेश किया जाता है।
Image Source : Fileइसके चलते बाजार में गिरावट आने पर भी बहुत असर नहीं होता है। इसलिए अगर आप सिप कर रहे हैं तो रोक दें।
Image Source : Fileअब सवाल उठता है कि अगर आप एकमुश्त रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो क्या करें? मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि एकमुश्त रकम निवेश करने से अभी बचना चाहिए।
Image Source : Fileअभी बाजार का वैल्यूएशन काफी महंगा है। इसके चलते एकमुश्त रकम में कम एनएवी मिलेगा। वहीं, गिरावट में ज्यादा।
Image Source : Fileइसलिए अगर आप एकमुश्त रकम निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो अभी इंतजार करें। जब बाजार में 1000 से 1500 अंक की गिरावट आए तो एकमुश्त रकम म्यूचुअल फंड में डालें।
Image Source : FileNext : 2023 के टॉप 10 मिड-कैप फंड, मिला 35% से 43% तक का बंपर रिटर्न