

एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) दरअसल म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह खुदरा निवेशकों के लिए एक बेहतर साधन है।
Image Source : INDIA TVएसआईपी में निवेश पर जोखिम शेयर मार्केट में डायरेक्ट निवेश के मुकाबले कम है, क्योंकि एसआईपी को प्रोफेशनल्स मैनेज करते हैं।
Image Source : FREEPIKएक बात ध्यान रहे, म्यूचुअल फंड में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। यह पूरी तरह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। आपको रिटर्न बहुत ज्यादा भी मिल सकता है और कम भी।
Image Source : FILEहालांकि जानकार एसआईपी में औसतन 12 प्रतिशत रिटर्न मानकर चलते हैं। इस आधार पर आप निवेश पर रिटर्न की गणना का आकलन कर सकते हैं।
Image Source : FILEअब अगर आप ₹2800 हर महीने एसआईपी में 8 साल तक निवेश करेंगे तो 12% रिटर्न के आधार पर angel one के कैलकुलेशन के हिसाब से आखिर में आपके पास ₹4,52,274 का फंड तैयार होगा।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के हिसाब से आप 8 सालों में कुल ₹2,68,800 निवेश करेंगे जिस पर करीब ₹1,83,474 रिटर्न मिलेगा।
Image Source : INDIA TVDisclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।
Image Source : FILENext : Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹3000 जमा करें तो 60 महीने में कितना फंड होगा तैयार