

एसआईपी का मतलब है, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान। दरअसल, एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। एक तय रकम हर महीने इसके जरिए निवेश कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVमार्केट से लिंक्ड होने की वजह से एसआईपी के जरिये निवेश पर रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। इसमें थोड़ा रिस्क भी हो सकता है।
Image Source : FILEएसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में सालाना आधार पर औसत रिटर्न सिर्फ 12 प्रतिशत भी मानकर चलें तो निवेश पर रिटर्न को एक कैलकुलेशन के जरिये समझा जा सकता है।
Image Source : INDIA TVअगर ₹4200 हर महीने एसआईपी में 8 साल तक निवेश करते रहें तो 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट करने से पता चलता है कि आखिर में करीब ₹6.72 लाख का फंड तैयार होगा।
Image Source : INDIA TVसेबी के एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक, इस निवेश में 8 साल में आपकी तरफ से कुल निवेश करीब ₹4.03 लाख होगा।
Image Source : FILEDisclaimer: कृपया ध्यान दें कि ये कैलकुलेटर केवल उदाहरण के लिए हैं और वास्तविक रिटर्न नहीं दर्शाते हैं। साथ ही यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
Image Source : FILENext : SBI से ₹40 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, कितनी बनेगी EMI