

देश में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
Image Source : Fileऐसे में अगर आप भी एसआईपी निवेशक तो कुछ बातों का खास ख्याल रखकर शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, अनदेखी कर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Image Source : Fileआइए जानते हैं कि SIP के जरिये किए गए निवेश पर आप अधिकतम रिटर्न कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : Fileकमाई के साथ एसआईपी शुरू करें: अगर आप अपने SIP निवेश पर अधिक रिटर्न चाहते हैं तो कमाई शुरू करने के साथ निवेश शुरू कर दें। ऐसा कर आप कंपाउंडिंग का लाभ ले पाएंगे।
Image Source : Fileगोल ओरिएंटेड SIP करें : एसआईपी पर बंपर रिटर्न के लिए गोल ओरिएंटेड निवेश करें। आप एक लक्ष्य बनाकर निवेश करेंगे तो ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे।
Image Source : Fileस्टेप-अप एसआईपी करें: कमाई बढ़ने के साथ एसआईपी की रकम को सालाना बढ़ाते रहें। इसे स्टेप-अप एसआईपी कहते हैं। इससे आप बड़ा फंड जमा कर पाएंगे।
Image Source : Fileउतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं: बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान एसआईपी को बंद नहीं करें न ही पैसा निकालें। ऐसा कर आप नुकसान कर लेंगे। लंबी अवधि के एसआईपी पर उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता है।
Image Source : Fileबाजार में बड़ी गिरावट पर निवेश करें: अगर बाजार में बड़ी गिरावट आती है तो एकमुश्त रकम निवेश कर दें। ऐसा कर आप ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे।
Image Source : FileNext : AIR INDIA दुर्गा पूजा पर फ्लाइट्स में परोसेगी बंगाली पकवान, जानें क्या होंगे व्यंजन