

सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की एक किस्त जारी करेगी और फरवरी में एक दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
Image Source : FILEवित्त मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 सीरीज 3, इस महीने 18-22 दिसंबर को खुलेगी। सीरीज-4 के लिए 12-16 फरवरी की तारीख तय है। सीरीज-1, 19-23 जून के बीच और सीरीज-दो, 11-15 सितंबर के बीच खुली थी।
Image Source : FILEबॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, निर्दिष्ट डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई के जरिये की जाएगी।
Image Source : FILEगोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होगी लेकिन पांच साल पूरा होने पर इससे निकलने का विकल्प होगा।
Image Source : FILEइस योजना के तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है जबकि अधिकतम सीमा चार किलोग्राम तक की है।
Image Source : FILEपरंपरागत सोने की मांग कम करने और घरेलू बचत के एक हिस्से के तौर पर गोल्ड बॉन्ड की बिक्री सबसे पहले नवंबर, 2015 में शुरू की गई थी।
Image Source : FILENext : स्टीम इंजन ट्रेन से है सफर करने की हसरत!, यहां होगी पूरी, जानें किराया स्टेशन और सबकुछ