

बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी के खर्च में मदद के लिए सरकार की एक स्कीम है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इसमें पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक खाता खुलवा सकते हैं। एक परिवार में सिर्फ 2 बेटियों का खाता खुल सकता है।
Image Source : fileजुड़वा या तीन बच्चे एक साथ होने के मामलों में 2 से अधिक अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। इस स्कीम में खाता खुलवाने के अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता है।
Image Source : fileकोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस स्कीम में खाता खुलवाता है, तो वह 15 साल तक अपना योगदान जमा करा सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान निवेश नहीं करना होता है, लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
Image Source : fileइस स्कीम में बेटी के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है। बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।
Image Source : fileइस योजना में ब्याज दर 8.2 फीसदी सालाना है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है।
Image Source : fileइस स्कीम में आप एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा करा सकते हैं। आप यह निवेश किश्तों में या एकमुश्त कर सकते हैं।
Image Source : fileमान लीजिए आप साल 2024 में अपनी बेटी के 1 साल का होने पर SSY अकाउंट खुलवाएं और हर वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये डालें, तो आप साल 2045 में मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : fileइसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय 46,77,578 रुपये होगी।
Image Source : fileइस योजना में एक साल में किये 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है।
Image Source : fileNext : SBI से लेना है 20 लाख का एजुकेशन लोन? जानिए कितनी भरनी होगी मंथली EMI