

अपनी बेटी की हायर एजुकेशन और शादी में होने वाले खर्चों के लिए पैसा जुटाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना आपकी काफी मदद करेगी।
Image Source : fileयह एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसमें 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है।
Image Source : fileसुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 15 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान निवेश नहीं करना होता, लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
Image Source : fileसुकन्या समृद्धि योजना में इस समय 8.2% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रही है।
Image Source : fileइस स्कीम में एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये निवेश किये जा सकते हैं।
Image Source : fileमान लीजिए आपने साल 2024 में अपनी बेटी की 1 साल की उम्र में योजना में खाता खुलवाया और आप 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर रहे हैं।
Image Source : fileइस तरह आप साल 2045 में मैच्योरिटी के समय 69.8 लाख रुपये पा सकते हैं। इसमें 22.5 लाख रुपये निवेश राशि और 47.3 लाख रुपया ब्याज होगा।
Image Source : fileNext : Post Office FD में 5 साल के लिए लगाएं 1 लाख तो कितना मिलेगा रिटर्न