

भारतीय रेल ट्रेन के प्रस्थान के ठीक 24 घंटे पहले तत्काल कोटे के तहत ट्रेन रिजर्वेशन की सुविधा देता है, ताकि इमरजेंसी में यात्रा की जरूरत पड़ने पर उन्हें टिकट मिल सके।
Image Source : FILETatkal टिकट में बेस फेयर के अलावा और भी कई तरह के चार्ज देने होते हैं जिस वजह से यह रेल टिकट सामान्य किराए के मुकाबले महंगे किराए पर उपलब्ध होता है।
Image Source : FILETatkal टिकट में बेस फेयर के अलावा आपको रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, तत्काल चार्ज और जीएसटी का भुगतान करना होता है।
Image Source : FILEतत्काल टिकट महंगा पड़ता है। हालांकि, ट्रेन की कैटेगरी के मुताबिक किराए में भिन्नता देखने को मिल सकती है।
Image Source : INDIA TVउदाहरण के लिए अगर किसी सुपरफास्ट ट्रेन के एसी3 कोच में तत्काल टिकट बुक करते हैं और उसमें बेस फेयर ₹1348 है तो इसके अलावा आपको 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपरफास्ट चार्ज, ₹400 तत्काल चार्ज और 92 रुपये जीएसटी भी चुकाना होता है। यानी तत्काल टिकट का कुल किराया 1925 रुपये लगेगा, जबकि सामान्य किराया 1505 रुपये है।
Image Source : FILEरेलवे का कहना है कि यात्रा की वास्तविक लागत का मात्र 57 प्रतिशत ही वह पैसेंजर से वसूलता है।
Image Source : PIXABAYNext : Post Office की KVP स्कीम में ₹5,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे