मध्य प्रदेश के सबसे धनी लोग कौन हैं, यहां देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के सबसे धनी लोग कौन हैं, यहां देखें लिस्ट

Image Source : MP Government

आज हम यहां भारत के दिल में बसे मध्य प्रदेश के सबसे धनी लोगों के बारे में जानेंगे।

Image Source : MP Government

मध्य प्रदेश के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 5वें स्थान पर सागर मैन्यूफैक्चरर्स के सुधीर अग्रवाल हैं। सुधीर भोपाल में रहते हैं और उनकी नेट वर्थ करीब 2500 करोड़ रुपये है।

Image Source : Sagar Manufacturers

लिस्ट में चौथे स्थान पर शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार हैं। दिनेश इंदौर के रहने वाले हैं और इनकी संपत्ति करीब 3400 करोड़ रुपये है।

Image Source : Shakti Pumps

तीसरे स्थान पर उजास एनर्जी के श्यामसुंदर मूंदड़ा हैं। श्यामसुंदर भी इंदौर के ही रहने वाले हैं और इनकी संपत्ति करीब 3500 करोड़ रुपये है।

Image Source : Ujaas Energy

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी हैं। दिलीप भोपाल में रहते हैं और इनकी संपत्ति करीब 3800 करोड़ रुपये है।

Image Source : Dilip Buildcon

मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति अग्रवाल कोल के विनोद अग्रवाल हैं। विनोद भी इंदौर के ही रहने वाले हैं और इनकी संपत्ति करीब 7100 करोड़ रुपये है।

Image Source : Agarwal Coal Corporation

Next : Post Office की RD स्कीम में ₹1400 मंथली जमा करेंगे तो मेच्योरिटी पर कितना फंड होगा तैयार?