

ऑटो टैरिफ से अमेरिका में नई कारों की कीमतों में हजारों डॉलर का इजाफा होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इन लागतों का बोझ ग्राहकों पर डाला जाएगा।
Image Source : APबीयर, व्हिस्की और टकीला के लिए अमेरिकियो को आने वाले दिनों में ज्यादा चुकाना पड़ेगा। मॉडेलो और कई विदेशी निर्मित बियर विस्तारित एल्युमीनियम टैरिफ से प्रभावित होंगे, जिसमें 4 अप्रैल से डिब्बाबंद बियर भी शामिल होंगे।
Image Source : Pixabayघरों का निर्माण महंगा हो सकता है। अमेरिका हर साल अपनी जरूरत का लगभग एक तिहाई सॉफ्टवुड लकड़ी कनाडा से आयात करता है, और यह प्रमुख निर्माण सामग्री ट्रम्प के टैरिफ से प्रभावित हो सकती है।
Image Source : Pixabayईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं। कनाडा अमेरिका का सबसे बड़ा विदेशी कच्चे तेल का सप्लायर है। ताजा आधिकारिक व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी और नवंबर 2024 के बीच अमेरिका में आयातित तेल का 61% कनाडा से आया था।
Image Source : Pixabayएवोकैडो के लिए अमेरिकनों को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। एवोकैडो मैक्सिकन जलवायु में पनपते हैं। अमेरिका में खपत होने वाले लगभग 90% एवोकैडो मैक्सिको से आते हैं।
Image Source : Pixabayमेपल सिरप की लागत बढ़ेगी। इस मीठे पदार्थ का अधिकांश भाग ( लगभग 90%) क्यूबेक प्रांत में उत्पादित होता है, जहां 24 वर्ष पहले विश्व का एकमात्र रणनीतिक मेपल सिरप भंडार स्थापित किया गया था।
Image Source : PixabayNext : SBI vs HDFC Bank vs BoB vs ICICI Bank: किसका होम लोन है सबसे सस्ता? जानें ₹30 लाख लोन की EMI