पिछले हफ्ते ये म्यूचुअल फंड 7% तक लुढ़के, जानें किन स्कीम्स में निवेशकों की हुई कमाई

पिछले हफ्ते ये म्यूचुअल फंड 7% तक लुढ़के, जानें किन स्कीम्स में निवेशकों की हुई कमाई

Image Source : File

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का असर म्यूचुअल फंड स्कीम्स पर व्यापक नकारात्मक असर हुआ है।

Image Source : File

अधिकांश म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले सप्ताह नकारात्मक रिटर्न दिया। यानी निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा।

Image Source : File

हम यहां उन म्यूचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं जिसने पिछले हफ्ते भारी नुकसान कराया। कुछ फायदे वाले स्कीम भी बता रहे हैं।

Image Source : File

श्रीराम मल्टी सेक्टर रोटेशन फंड: इस फंड ने पिछले सप्ताह में लगभग -6.58% का नुकसान कराया।

Image Source : File

एचएसबीसी मिडकैप फंड: इस मिड कैप फंड ने पिछले सप्ताह -5.90% का निगेटिव रिटर्न दिया।

Image Source : File

एक्सिस ग्रेटर चाइना इक्विटी एफओएफ: इस इंटरनेशनल फंड ने पिछले हफ्ते -5.03% का नुकसान कराया।

Image Source : File

मिराए एसेट ग्लोबल इलेक्ट्रिक एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स ईटीएफ एफओएफ और मोतीलाल ओसवाल बिजनेस साइकिल फंड में पिछले हफ्ते 4.86% की गिरावट आई।

Image Source : File

एचएसबीसी लार्ज एंड मिड कैप फंड पिछले हफ्ते -4.85% का निगेटिव रिटर्न

Image Source : File

इथीमेटिक फंड मोतीलाल ओसवाल मैन्यूफैक्चरिंग फंड में पिछले हफ्ते 4.84% की गिरावट आई।

Image Source : File

एडलवाइस बिजनेस साइकिल फंड और एडलवाइस यूएस टेक्नोलॉजी इक्विटी एफओएफ ने पिछले हफ्ते क्रमशः 4.81% और 4.66% का नुकसान कराया।

Image Source : File

यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड ने पिछले हफ्ते 4.58% का नकारात्मक रिटर्न दिया।

Image Source : File

हालांकि, इस टूटते बाजार में निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड, निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड, डीएसपी हेल्थकेयर फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एफएमसीजी फंड ने पॉजिटिव रिटर्न दिया।

Image Source : File

Next : Adani Total Gas, NHPC समेत ये 11 स्टॉक्स होंगे लार्ज कैप से बाहर, जानें क्यों?