

हर इंसान अमीर बनना चाहता है लेकिन वह बन नहीं पता है। अमीर बनने में बहुत कुछ प्लानिंग पर निर्भर करता है।
Image Source : Fileअगर आप कमाई के साथ, निवेश सही तरीके से करते हैं तो आपको अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। आज हम आपको गणित कुछ फॉर्मूले बता रहे हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से अमीर बन सकते हैं।
Image Source : FileI–S=E फॉर्मूला: आय (इनकम–I)–बचत (सेविंग–S) = खर्च (एक्सपेंसेज–E): इस फॉर्मूले में वैसे लोग फिट बैठते हैं जो आय का कुछ हिस्सा बचत के लिए पहले ही निकाल देते हैं।
Image Source : File(I–E=S) आय-खर्च=बचत: इस फॉर्मूले में वैसे लोग फिट बैठते हैं जो इस बात में विश्वास रखते हैं कि पहले कमाई करेंगे और फिर खर्च करेंगे। अगर कुछ बचता है तो निवेश करेंगे।
Image Source : File( I+L = E) आय + कर्ज=खर्च: इस फॉर्मूले पर आज की युवा जेनरेशन विश्वास करती है। इसके तहत युवा लोग अपनी कुल आय यानी इनकम को खर्च कर देते हैं और फिर खर्च के लिए कर्ज भी लेने से नहीं कतराते हैं।
Image Source : Fileअमीर बनना है तो यह फॉर्मूला अपनाएं: आय–निवेश = खर्च (I-I= E)- इस फॉर्मूले के तहत आपको अधिक से अधिक इनकम और जल्द से जल्द निवेश की सलाह दी जाती है।
Image Source : Fileयानी आय होने के साथ सबसे पहले निवेश करें। अगर आप इस फॉर्मूले को फॉलो करेंगे तो अमीर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
Image Source : FileNext : 15 नहीं 7 साल बाद भी निकाल सकते हैं पीपीएफ का पैसा, ये है नियम