

आप घर बैठे आसानी से अपने बैंक अकाउंट का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। हम आपको उसका प्रॉसेस बता रहें हैं।
Image Source : Fileअगर आप नेट बैंकिंग जरूर यूज करते हैं तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से बैंक अकाउंट का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। यहां हम देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का उदाहरण लेंगे।
Image Source : Fileसबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाकर लॉगइन करना होगा।
Image Source : Fileजब आप अपना अकाउंट लॉगइन करते हैं, तो आपको यहां प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। अब आप पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें। यहां आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना है।
Image Source : Fileइसे सबमिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा। जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प भी दिखेगा।
Image Source : Fileइस पर किल्क करने के बाद तीन टैब 'क्रिएट रिक्वेस्ट', 'कैंसल रिक्वेस्ट' और 'स्टेटस' के साथ एक नई स्क्रीन 'पर्सनल डिटेल्स-मोबाइल नंबर अपडेट' दिखाई देगी।
Image Source : Fileइस पर क्लिक करने के बाद 'नया मोबाइल नंबर' डालें। फिर से 'नया मोबाइल नंबर' डालना होगा। उसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
Image Source : Fileस्क्रीन पर एक पॉप-अप संदेश 'अपना मोबाइल नंबर XXXXXXXX सत्यापित करें और पुष्टि करें' दिखाई देगा। 'ओके' पर क्लिक करें। आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
Image Source : Fileआज के इंटरनेट बैंकिंग के जमाने में आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेहद जरूरी हो गया है। कई दफा हम अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं, हम अपना पुराना नंबर बैंक में दर्ज करवा कर भूल जाते हैं। ये गलती न करें।
Image Source : FileNext : ऐसे चेक करें पीएम किसान निधि में आपका नाम है या नहीं