

Trump-Zelensky में नोकझोंक की खबर सुर्खियों में है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर समझौता करने गए थे।
Image Source : Fileइसी दौरे में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप और वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में तीखी नौंक-झौंक हो गई।
Image Source : Fileजेलेंस्की अमेरिका के साथ यूक्रेन में उपलब्ध दुर्लभ खनिजों (Rare Earth Minerals) का सौदा करने के गए थे। हालांकि, झड़प के बाद बिना सौदा किए ही चले गए।
Image Source : Fileआखिर, यूक्रेन के पास कौन से दुर्लभ खनिज है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति की नजर है आइए जानते हैं। रेयर अर्थ मेटेरियल में 17 खनिज होते है।
Image Source : Fileयूक्रेन के पास रेयर अर्थ मटेरियल में सेरियम, प्रेसेयोडीमियम, अर्बियम समैयिम समेत 17 रेयल अर्थ मेटेरियल यूक्रेन के पास है। इसके अलावा ग्रेफाइट, लिथियम और टाइटेनियम जैसे खनिजों का अकूत भंडार है।
Image Source : Fileयूक्रेन के पास ग्रेफाइट का लगभग 19 मिलियन टन भंडार हैं। इसके अलावा यूरोप के कुल लीथियम भंडार का 33% हिस्सा यूक्रेन के पास है। टाइटेनियम उत्पादन में 7% हिस्सा यूक्रेन के पास है।
Image Source : Fileट्रंप यूक्रेन के जिन दुर्लभ खनिजों को लेना चाहते हैं, उनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कार, हथियार और सैन्य उपकरण में होता है।
Image Source : Fileअभी अमेरिका की निर्भरता चीन पर है। ट्रंप इससे खत्म कर दुर्लभ खनिजों की सप्लाई में अमेरिका का हिस्सा बढ़ाना चाहते हैं। इसी के चलते उनकी नजर यूक्रेन के खनिज पर है।
Image Source : Fileयूक्रेन के लुहांस्क, डोनेत्सक, जपोरेजिया और खेरसॉन पर रूस ने कब्जा कर लिया है। इन प्रांतों में यूक्रेन के कुल खनिज भंडार का 53% हिस्सा है, जिसकी कीमत 6 ट्रिलियन पाउंड यानी 660 लाख करोड़ रुपए हैं।
Image Source : FileNext : FD, PPF समेत सभी सेविंग स्कीम छूटे पीछे, इस योजना पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज