

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का पैसा हर महीने जमा होता है।
Image Source : Fileईपीएफओ अपने अंशधारकों को जमा रकम पर ब्याज देता है। अभी सरकार ईपीएफओ में जमा रकम यानी PF अकाउंट पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रही है।
Image Source : Fileअब सवाल उठता है कि ईपीएफओ अंशधारकों को हर साल शानदार रिटर्न दिलाने के लिए कहां करता है निवेश? सरकार ने इसकी जानकारी दी है।
Image Source : Fileसंसद में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में सरकार ने हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पिछले कुछ वर्षों के निवेश पैटर्न का विवरण साझा किया है।
Image Source : Fileसरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ डेट म्यूचुअल फंड और ईटीएफ दोनों में निवेश करता है।
Image Source : Fileमिली जानकारी के अनुसार, ईपीएफओ ने 31 मार्च, 2024 तक, 22,40,922 करोड़ डेट फंड और 2,34,921 करोड़ ईटीएफ फंड में निवेश किया था।
Image Source : Fileहालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि ईपीएफओ सीधे तौर पर किसी कंपनी के स्टॉक में निवेश नहीं करता है।
Image Source : FileNext : Loan गारंटर तो नहीं बनने जा रहे आप! बन सकता है यह सिरदर्द, पहले यहां समझें जरूरी बातें