हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग के समय खिड़कियां (विंडो कवर) क्यों खुलवा देती हैं एयर होस्टेस?

हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग के समय खिड़कियां (विंडो कवर) क्यों खुलवा देती हैं एयर होस्टेस?

Image Source : File

हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग से पहले यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई निर्देश एयर होस्टेस देती हैं।

Image Source : File

क्या आपने नोटिस किया है कि सुरक्षा निर्देश में हवाई जहाज उड़ने या लैंड से पहले एयर होस्टेज खिड़किया खुली रखने को कहती हैं?

Image Source : File

अगर आप इसका कारण नहीं जानते हैं तो हम बताते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक फ्लाइट में खिड़की (विंडो कवर) खोलने का सीधा कारण यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा है।

Image Source : File

टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान ही हवाईजहाज से जुड़ी सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं।

Image Source : File

ऐसे में अगर विंडो कवर खुली रहती है तो यात्री बाहर होने वाली किसी दुर्घटना को देख सकते हैं और इसके लिए खुद को और दूसरे साथी को सूचित कर सकते हैं।

Image Source : File

विंडो कवर के खुले रहने पर पैसेंजर्स अपने आप को किसी भी इमरजेंसी के लिए तुरंत तैयार कर सकते हैं।

Image Source : File

इस स्थिति को सिचुएशनल अवेयरनेस कहा जाता है, आसान भाषा में उस वक्त की स्थिति का ज्ञात होना ही विंडो कवर खुलवाने का प्रमुख कारण होता है।

Image Source : File

लैंडिंग के समय विंडो कवर खोलने के साथ टेबल ट्रे को बंद कर दिया जाता है। क्‍योंकि अचानक से झटका लगने पर खुली टेबल ट्रे से चोट लग सकती है।

Image Source : File

Next : स्टॉक मार्केट क्रैश लेकिन चट्टान की तरह खड़े हैं ये 10 शेयर, 3 माह में दिया 48% तक रिटर्न