SBI एटीएम से डेबिट कार्ड के बिना निकालें कैश, जानें आसान तरीका

SBI एटीएम से डेबिट कार्ड के बिना निकालें कैश, जानें आसान तरीका

Image Source : File

अब आप बिना डेबिट कार्ड इस्तेमाल किए SBI एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

Image Source : File

SBI अपने खाताधारकों को YONO Cash के जरिये बिना ATM के पैसे निकालने की सुविधा देता है।

Image Source : File

YONO Cash, एटीएम, मर्चेंट पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) और ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) से पैसे निकालने की सुविधा देता है।

Image Source : File

आप योनो कैश पिन जनरेट करके नकद पैसा निकाल सकते हैं। इस प्रॉसेस में एटीएम कार्ड रखना जरूरी नहीं है।

Image Source : File

YONO कैश से कैसे पैसे निकालें: YONO ऐप में लॉग इन करें और 'YONO कैश' टैब पर जाएं। फिर अपना डिलीवरी चैनल चुनें: ATM, POS, CSP, या शॉपिंग।

Image Source : File

इसके बाद वह राशि दर्ज करें जिसे आप निकालना चाहते हैं और डेबिट करने के लिए खाता चुनें।

Image Source : File

लेनदेन के लिए एक YONO कैश पिन बनाएं। आपका अनुरोध पंजीकृत हो जाएगा और पिन जनरेट की जाएगी जो 4 घंटे के लिए मान्य होगी।

Image Source : File

इसके बाद (ATM/मर्चेंट POS/CSP) पर YONO कैश पिन दर्ज करें। इसके बाद पैसा विड्रॉल हो जाएगा।

Image Source : File

Next : Post Office की 5 साल वाली TD स्कीम में ₹11,00,000 करेंगे निवेश तो कितना मिलेगा रिटर्न