

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने बर्कशायर हैथवे ट्रैवल प्रोटेक्शन के हवाले से ट्रैवल के मामले में दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट जारी की है।
Image Source : pixabayइस लिस्ट में टॉप पर होनोलुलु है। यह अमेरिकी राज्य हवाई का सबसे बड़ा शहर है। यह हवाई की राजधानी भी है।
Image Source : pixabayलिस्ट में दूसरे स्थान पर मॉन्ट्रियल है। यह कनाडा का एक बड़ा और सुंदर शहर है। यह शहर ऊंची इमारतों से भरा हुआ है।
Image Source : fileलिस्ट में तीसरे स्थान पर Reykjavik है। यह आइसलैंड की राजधानी है और वहां का सबसे बड़ा शहर है। शर्दियों में यहां सिर्फ 4 घंटे ही धूप निकलती है।
Image Source : fileट्रैवल के मामले में दुनिया का चौथा सबसे सुरक्षित शहर सिडनी है। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और पुराना शहर है।
Image Source : fileपांचवां सबसे सेफ शहर एम्सटर्डम है। यह नीदरलैंड की राजधानी है। छठा सबसे सेफ शहर दुबई है। यह संयुक्त अरब अमीरात का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
Image Source : fileसातवां सबसे सेफ शहर कोपनहेगन है। यह डेनमार्क की राजधानी है। आठवां सबसे सुरक्षित शहर लंदन है। यह यूके और इंग्लैंड की राजधानी है।
Image Source : fileनौवां सबसे सुरक्षित शहर सियोल है। यह दक्षिण कोरिया की राजधानी है। ट्रैवल के लिए दसवां सबसे सेफ शहर वेनिस है। यह इटली का एक प्रमुख नगर है।
Image Source : fileNext : FD पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए यहां