

जेवर एयरपोर्ट के पास लोगों की बसने की तमन्ना बढ़ी है। इसके चलते यमुना अथॉरिटी द्वारा प्लॉट स्कीम लॉन्च किया गया है।
Image Source : Fileवहीं, कई प्राइवेट लोगों द्वारा भी हाल के दिनों में बहुत सारे प्लॉट स्कीम लॉन्च किए गए हैं।
Image Source : Fileइस बीच खबर आ रही है कि कई लोग प्लॉट के फर्जीवाड़े के शिकार हो गए हैं।
Image Source : Fileअगर आप भी प्लॉट स्कीम में पैसा लगाने जा रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है।
Image Source : Fileजिस बिल्डर से आप प्लॉट खरीदने जा रहे हैं, सबसे पहले उसकी पहचान सत्यापित करें।
Image Source : Fileटाइटल डीड, खेसरा नंबर से पता करें कि उस लैंड पर कोई कानूनी पेंच तो नहीं है।
Image Source : Fileयह पता करें कि जो लैंड आप खरीदने जा रहे हैं, उसका कन्वर्सेशन यूज क्या है? यानी उसका इस्तेमाल घर, कमर्शियल या किसके लिए किया जा सकता है।
Image Source : Fileप्लॉट स्कीम में फर्जीवाड़े से बचने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर उस जमीन के गाटा संख्या के जरिये पता करें कौन-सा प्लॉट कितने लोगों को बेचा जा चुका है।
Image Source : Fileरियल एस्टेट एक्सपर्ट कहना है कि किसी प्लॉट में निवेश से पहले उस प्रोजेक्ट का ओरिजनल कागजात जरूर देंखे। उसके बाद ही निवेश की सोचे।
Image Source : Fileकिसी भी प्लॉट खरीदने से पहले सबसे पहले उसकी खतौनी लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर यह पता कीजिए कि यह जमीन किसी को बेची गई है या नहीं?
Image Source : Fileप्लॉट खरीदने से पहले आसपास के लोगों व संबंधित पटवारी से पूछताछ करें। इससे उस बिल्डर और प्लॉट के बारे में सही जानकारी लेने में मदद मिलेगी।
Image Source : FileNext : BCCI बना नोट छापने की मशीन, हैरान कर देंगे कमाई के आंकड़े