

अगर आप Flat खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको कुछ अहम जानकारी दे रहे हैं। इसको फॉलो कर आप अपने सपने के घर को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Source : Fileसीधे बिल्डर से डील: बिल्डर प्रॉपर्टी ब्रोकर को 2 से 5 फीसदी तक कमीशन देता है। अगर आप ब्रोकर से मोल-तोल करने में सफल रहते हैं तो प्रॉपर्टी की कीमत पर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। सीधे बिल्डर से डील कर यह रकम बचा सकते हैं।
Image Source : Fileअन्डर कन्स्ट्रक्शन प्रॉपर्टी का चयन: अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी बिल्डर बाजार मूल्य से कम कीमत पर सेल करते है। अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की खरीदारी कर आप अच्छी रकम बचत कर सकते हैं।
Image Source : Fileटोकन मनी तैयार रखें: प्रॉपर्टी पसंद आने पर बिल्डर के सामने टोकन मनी लेकर बैठे और मोलतोल करें। बिल्डर सीरियस बायर को डिस्काउंट दे देते हैं।
Image Source : Fileडाउन पेमेंट अधिक करें: अगर आप पैसा बचाकर रखेंगे तो अधिक डाउन पेमेंट कर पाएंगे। यह आपको ईएमआई के बड़े बोझ से भी बचाएगा। साथ ही आप ब्याज के रूप में बड़ी रकम देने से बच जाएंगे।
Image Source : Fileजिनता संभव हो रिसर्च करें: फ्लैट कभी भी जल्दबाजी में नहीं खरीदें। जितना संभव हो रिसर्च करें। आपको सस्ती और सही प्रॉपर्टी मिलने का चांस बढ़ जाएगा।
Image Source : FileNext : म्यूचुअल फंड निवेशक हैं तो 15X15X15 फॉर्मूला जरूर जान लें