

आज यात्रा के योग भी बन रहें हैं। यदि आप सपरिवार किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा की योजना बनाएं तो अवश्य ही पूरा होगा। आज किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएंगे।
Image Source : INDIA TVआज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज अपने प्रियजनों के लिए कुछ उनके पसंद की चीजें खरीदने का विचार आपके मन में आएगा। आप शापिंग मॉल जा सकते हैं।
Image Source : INDIA TVआपके आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें, अन्यथा आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। खुली हवा में भ्रमण करें, खानपान का ध्यान रखें।
Image Source : INDIA TVआज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरोताजा कर लें। आज विद्यार्थी अपने कार्य को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें।
Image Source : INDIA TVमहिलाओं के लिए आज का दिन बड़ी सफलता या कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। समाज और घर में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। आपका जीवनसाथी या लवपार्टनर आपके मनचाहे मुकाम हासिल करने में काफी मददगार साबित होगा।
Image Source : INDIA TVप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता के पूरे योग हैं। इस राशि के जातकों को बोझ बढ़ने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार और शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें आपकी सारी बाधाएं दूर होगी।
Image Source : INDIA TVइस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, मनचाहा रिश्ता आ सकता है। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहां किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात हो सकती है।
Image Source : INDIA TVइस राशि के लोगों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है। ऑफिस के कामों में आज आपके सहकर्मी आपसे मदद मांग सकते हैं।
Image Source : INDIA TVइस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। घर परिवार की शांति के लिए शांत रहे। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करें तो वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
Image Source : INDIA TVजो जातक विदेश जाने की इच्छा रख रहे हैं आज अड़चन खत्म होगी। अगर आप कोई वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। छात्रों को करियर में तरक्की हासिल हो सकती है।
Image Source : INDIA TVआज कोई मेहमान बच्चों के साथ आपके घर आ सकते हैं, जिससे खूब चहल-पहल रहेगी। आप अपने सेहत का ध्यान रखें। शनिवार को दिव्यांगजनों को आदरपूर्वक भोजन कराएं, सफलता आवश्य मिलेगी।
Image Source : INDIA TVबिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे है तो आज का दिन शुभ है। आज क्लाइंट से बात करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें।
Image Source : INDIA TVNext : सही दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर, घर में होती रहेगी धन वर्षा