

10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : FREEPIKअक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। कहते हैं कि इस दिन सोना खरीदने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। सोना के अलावा पीतल या तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
Image Source : FREEPIKवहीं मां लक्ष्मी उसी जगह वास करती हैं जहां साफ-सफाई हो। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो अक्षय तृतीया से पहले घर से इन चीजों को निकाल दें।
Image Source : FILE IMAGEअक्षय तृतीया से पहले अपने घर से गंदे और फटे कपड़ों को हटा दें। गंदे-फटे कपड़े घर में दुर्भाग्य लाता है।
Image Source : FREEPIKअगर घर में सूखे पौधे हैं तो उसे तुंरत फेंक दे। कहते हैं कि सूखे पौधे रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
Image Source : FREEPIKझाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं घर में टूटी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
Image Source : FILE IMAGEतो अगर आपके घर में टूटी झाड़ू है तो उसे अक्षय तृतीया से पहले घर से बाहर हटा दें।
Image Source : FREEPIKघर में अगर टूटी घड़ी है तो उसे अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल दें। टूटी घड़ी से आपका खराब समय शुरू हो सकता है।
Image Source : FREEPIKटूटे-फटे जूते घर में दरिद्रता लाते हैं। तो अक्षय तृतीया से पहले फटे पुराने जूते को घर से बाहर फेंक दें।
Image Source : FREEPIKNext : Love Horoscope 08 May 2024: लवमेट्स के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें लव राशिफल