अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग, भर जाएगा धन का भंडार

अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग, भर जाएगा धन का भंडार

Image Source : Social

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ तिथि माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानि किसी भी समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

Image Source : Social

अक्षय तृतीया साल 2025 में 30 अप्रैल को है और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Image Source : Social

माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका भोग माता को लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Image Source : Social

आइए जान लेते हैें कि अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग आपको लगाना चाहिए।

Image Source : Social

अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आपको माता लक्ष्मी को श्रीफल यानि नारियल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते है।

Image Source : Social

माता लक्ष्मी को खीर भी अतिप्रिय है इसलिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खीर का भोग भी आप अक्षय तृतीया पर माता को लगा सकते हैं।

Image Source : Social

माता लक्ष्मी को अक्षय तृतीया के दिन आप कमलगट्टे का भोग भी लगा सकते हैं, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

Image Source : Social

इन सब भोगों के अलावा अनार, सेब, मखाना आदि का भोग भी माता को लगाना बेहद शुभ फलदायक माना जाता है।

Image Source : Social

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही इन चीजों का भोग लगाते हैं तो मां आप पर कृपा बरसाती हैं।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग