

अमरनाथ की गुफा भगवान शिव के पवित्र स्थलों में से एक है और हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाते हैं।
Image Source : Socialसाल 2025 में 3 जुलाई से अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा और 9 अगस्त 2025 तक यह यात्रा चलेगी।
Image Source : Socialमाना जाता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी और इसीलिए इस गुफा का नाम अमरनाथ पड़ा।
Image Source : Socialअमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को वहां से कुछ विशेष चीजें अवश्य घर लानी चाहिए, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Image Source : Socialअमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को वहां से रुद्राक्ष अवश्य लाना चाहिए। माना जाता है कि अमरनाथ से लाए गए रुद्राक्ष को घर में रखने से भगवान शिव की कृपा आप पर बरसती है।
Image Source : Socialबाबा अमरनाथ की तस्वीर या प्रतिमा घर लाकर भी आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ यात्रा से अगर आप पवित्र भस्म घर ला पाएं तो इससे रोग-दोष से आपको मुक्ति मिलती है।
Image Source : Socialअमरनाथ यात्रियों को यात्रा से वहां के प्रसाद को घर अवश्य लाना चाहिए और अन्य लोगों में भी इसे बांटना चाहिए।
Image Source : Socialप्रसाद घर लाने और इसका वितरण करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और शिव जी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग