

शनि देव को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। इनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।
Image Source : Socialकुंडली में जब इनकी स्थिति अच्छी नहीं होती या जब इनकी दशा और साढ़ेसाती का समय होता है, तो ये व्यक्ति की कड़ी परीक्षा लेते हैं।
Image Source : Socialइसीलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। ऐसे ही एक उपाय के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
Image Source : Socialयह उपाय आपको अमावस्या की रात करने से शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
Image Source : Socialआपको करना बस इतना है कि अमावस्या की रात्रि में एकांत स्थान पर काले रंग की गद्दी पर बैठना है।
Image Source : Socialइसके बाद 11 या 21 बार आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना है और शनि देव से अपने गलत कार्यो के लिए माफी मांगनी है।
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन यह आसान सा उपाय करने से आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। शनि ऐसा करने से अति प्रसन्न होते हैं।
Image Source : Socialयह उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा से पीड़ित लोगों को भी राहत मिलने लगती है।
Image Source : Socialअगर आप भी शनि देव की कृपा का पात्र बनना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन यह उपाय कर सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग